गुमला, अप्रैल 18 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डूडीया स्थित महादेव टोंगरी में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिनी भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन 501 महिलाओं की भागीदारी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।कलश यात्रा आचार्य पंडित बिट्टू दुबे, अनिलनाथ कर, उमा पंडित, भागीरथ पंडित, संतोष कुमार कर, शशी पंडा, पंकज कर एवं अमन ठाकुर के नेतृत्व में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। महिलाओं और कन्याओं ने दूड़िया नदी से जल भरकर पैदल यात्रा की और नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- श्री गौरी शंकर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा वहां जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान में मुख्य ...