डूड़ा कार्यालय को विकास भवन में शिफ्ट करने के निर्देश
शामली, मई 26 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने मंगलवार को बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल परिसर में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयों की साफ-सफाई तथा लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन भी मौजूद रहे। डीएम ने सबसे पहले परियोजना अधिकारी डूडा कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित आवेदनों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में जांच के लिए सबसे अधिक आवेदन लंबित पाए गए। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए लाभार्थियों की जांच एवं प्रेषण की तिथिवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- मुंगेर में महिला विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.