गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से गुरुग्राम में प्रवेश करने वाले सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक डूंडाहेड़ा बॉर्डर इन दिनों नगर निगम की अनदेखी का शिकार है। यहां सड़कों पर लगे कूड़े के अंबार और ओवरफ्लो होते सीवर के गंदे पानी ने न केवल स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है, बल्कि गुरुग्राम आने वाले आगंतुकों के सामने शहर की बेहद खराब छवि पेश कर रही है। स्थानीय निवासी और सूर्य विहार सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी राजेश गेरा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि यह मार्ग दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क सूत्र है, जहां से प्रतिदिन लाखों लोग अपने काम और दफ्तरों के लिए गुजरते हैं। बॉर्डर का इलाका होने के कारण यह क्षेत्र शहर का पहली छाप होता है, लेकिन यहां की सड़क...