मुरादाबाद, मार्च 16 -- क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में सोमवार को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथावाचक चरन सिंह यादव शास्त्री ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। भंडारे से पूर्व हवन-पूजन भी किया गया। सत्यभान यादव, तुंगीश यादव, सुधीर यादव, चंद्रपाल सिंह, ब्रजेश यादव, क्षमा यादव, उर्मिला यादव, छत्रपाल सिंह, रेखा यादव, कमल यादव, मास्टर सोहन सिंह, भृगीश, तपेन्द्र, विशाल, राजेश पाल, सोनम, अशोक, मास्टर संतोष, राजेश यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...