लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार। डुरूआ रेलवे क्रॉसिंग फाटक के समीप रेलवे द्वारा किए जा रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दुरूवा आश्रयगृह क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। संबंधित विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य को पूरा करने में लगभग तीन से चार दिनों का समय लग सकता है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान नगरवासियों से धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...