डुमेरता स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला व्यक्ति का शव
चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर। रेलनगरी बंडामुंडा-बिमलगढ़ रेलखंड के डुमेरता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव प्लेटफार्म पर पड़ा हुआ पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही डुमेरता स्टेशन के स्टेशन मैनेजर ने इसकी सूचना मेमो के माध्यम से बंडामुंडा जीआरपी को दी। बंडामुंडा जीआरपी इंचार्ज बुद्धदेव नायक, एएसआई सुशांत कुमार बेहेरा समेत दलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। यह भी पढ़ें- घर लौटते युवक संग मारपीट व छिनतई यह भी पढ़ें- रैन बसेरा में मिला कर्मचारी का शव, हीट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.