गिरडीह, जून 15 -- डुमरी,प्रतिनिधि। डुमरी की जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर डुमरी स्थित रेफरल अस्पताल को अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने तथा अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री इसरी एक निजी अस्पताल के उद्घाटन करने आये थे। इसी दौरान जिप सदस्य ने एक ज्ञापन सौंपकर उक्त मांग की। ज्ञापन में सुनीता कुमारी ने कहा कि डुमरी अनुमंडल के गठन को एक दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन यहां के लोगों को अब भी अनुमंडल स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यह भी पढ़ें- मूर्छक के अभाव में दो सालों से अस्पताल में नहीं हो रहा सिजेरियनस्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता बेहतर इलाज के लिए मरीजों को गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रांची समेत अन्य शहरों का रुख ...