गुमला, दिसम्बर 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में बुधवार को रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर डॉक्टरों के लिए वेक्टर बॉर्न डिजीज को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का संचालन जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज सलाहकार शर्मिला शर्मा ने किया। प्रशिक्षण सत्र में मलेरिया,फाइलेरिया,डेंगू व चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों पर जानकारी दी गई। सलाहकार शर्मिला शर्मा ने इन रोगों के कारण,उनके फैलने के माध्यम तथा बचाव के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर रोग की पहचान और उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।इसके अलावा रोगी पाए जाने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर दी जाने वाली दवाइयों, रेफरल प्रक्रिया और फॉलोअप की जानकारी भी दी गई। आरएचपी डॉक्टरों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने, आमजन को जागरूक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.