जामताड़ा, जनवरी 11 -- डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का हुआ आगमन, संगठन मजबूती पर दिया जोर जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष सह डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो का दुमका जाने के क्रम में जामताड़ा पोसोई मोड़ पर जिला अध्यक्ष मंतोष कुमार महतो, सचिव बृजेश राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक जयराम महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह कोई औपचारिक दौरा नहीं बल्कि एक सामान्य मुलाकात है। उन्होंने कहा कि समयाभाव के कारण वे सभी साथियों से मुलाकात नहीं कर पाए, इसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर कार्य करें। जयराम महतो ने कहा कि जेएलकेएम पार...