बोकारो, अप्रैल 10 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा जनता दरबार लगाया गया। समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कई मामलों का ऑन द स्पोर्ट समाधान भी किया गया। जनता दरबार में नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। जेकेएलएम के प्रखंड अध्यक्ष देव नारायण महतो, विधायक के निजी सचिव संजय मेहता व विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार सहित बहुत से फरियादी मौजूद थे।11. नावाडीह में गुरुवार को जनता दरबार में विधायक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...