गिरडीह, दिसम्बर 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में 50 बेड वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इस अस्पताल को भवन निर्माण निगम रांची ने करीब 6 हजार वर्गफुट क्षेत्र में फेब्रिकेटेड मॉडल के तहत तैयार किया है। अब अस्पताल के संचालन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की जायेगी। अगले वित्तीय वर्ष तक इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। चार लाख आबादी को मिलेगा लाभ: अस्पताल के शुरू हो जाने पर डुमरी के साथ पीरटांड़, बगोदर, तोपचांची और नावाडीह प्रखंड की करीब चार लाख की आबादी को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक तकनीक के अनुसार चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित होगा। बताया जाता है कि अस्पताल मे...