गुमला, मार्च 8 -- डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड सरहुल पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को डुमरी सरना स्थित धूमकुड़िया भवन में प्रखंड सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जून उरांव ने की। बैठक में इस वर्ष सरहुल पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान पिछले वर्ष आयोजित महोत्सव की खूबियों और कमियों की समीक्षा भी की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को प्रखंड सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। साथ ही महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए युवा महिला और पुरुषों की अलग-अलग टीम गठित की गई तथा प्रचार के लिए दिन और तिथि भी तय की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.