गुमला, जनवरी 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि । सरना समाज की सामाजिक बैठक रविवार को डुमरी आंगनबाड़ी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता में आयोजित राज्यकीय मेले में समाज के सभी लोग सामूहिक रूप से शामिल होंगे। इसके अलावे 18 जनवरी को सामाजिक पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी। मौके पर आसपास के गांवों सहित अन्य क्षेत्रों से समाज के अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा,ताकि आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने कहा कि सरना समाज की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए इस प्रकार के सामूहिक आयोजन अत्यंत आवश्य...