गुमला, मार्च 18 -- डुमरी। ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को डुमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने की, जिसमें प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने और जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी।प्रमुख जीवंती एक्का ने भी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का आग्रह किया। बैठक में मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...