गुमला, अप्रैल 9 -- डुमरी। प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत बंधुआ गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह का बैल पुआल मचान के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मुखिया ज्योति बहेर देवी गांव पहुंचीं और पीड़ित से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...