गुमला, मार्च 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सात मार्च की शाम नटावल निवासी अल्बेनुस कुजूर को उसके परिचित विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों ने उस पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अल्बेनुस किसी तरह हमलावरों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।घटना के बाद पीड़ित ने डुमरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 06/26 दर्ज करते हुए विजय नायक और विल्सन नायक के खिलाफ हत्या के प्रयास और छिनतई का मामला दर्ज किया।पुलिस जांच में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ...