गुमला, फरवरी 7 -- डुमरी प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के समीप शुक्रवार रात करीब बजे हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में रोहित एक्का (28 वर्ष)और ब्रजेश बड़ाइक शामिल हैं। मृतक की पहचान मनपत लोहरा (35 वर्ष) निवासी लवाबार के रूप में हुई है। उसे छाती, दाहिनी आंख के पास तथा अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डुमरी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पंचायत उप मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कंवर को दी गई। सूचना मिलते ही वे अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.