गुमला, अप्रैल 18 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के रातासिल्ली के समीप बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ब्रजेश गोप की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक डुमरी साईटोली का निवासी था।जानकारी के अनुसार ब्रजेश गोप शुक्रवार को डुमरी बाजार गया हुआ था। देर शाम वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ब्रजेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बढ़ई की मौत जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर ...