गुमला, दिसम्बर 24 -- डुमरी। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 दिसंबर को पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। साथ ही बीएलओ प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चार जनवरी को टांगीनाथ मोड़ पर कांग्रेस पार्टी की बैठक सह पिकनिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रखंड के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में जिला सचिव बेलसागर मिंज सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...