गुमला, मार्च 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के रातासिल्ली नदी मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टीवीएस बाइक सवार झंडा मिलान स्थल (हथलादा मोड़) से अपने घर रातसिल्ली लौट रहा था, जबकि दूसरी बाईक सवार उसी स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।घटना में प्रदीप कुमार नायक अनुज बड़ाइक और कैलाश मुंडा घायल हो गए। सूचना मिलते ही बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दौरान खेतली के उपमुखिया जवाहर कंवर भी मौजूद रहे।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार नायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.