गुमला, अप्रैल 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के रविंदर नगर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो नवाडीह से महुआडांड की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे उतर गई। इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चालक ने गाड़ी को रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पास के एक घर के छप्पर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और महुआडांड की ओर भाग निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय कार के अंदर कोई मौजूद होता तो ...