गुमला, मई 3 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए बाइक से जा रहा था। यह भी पढ़ें- चारपहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल इसी दौरान शनिवार संध्या करीब साढ़े चार बजे बुधनी पुल के समीप एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुलिया के नीचे जा ...