गुमला, मई 30 -- डुमरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और शल्य चिकित्सा के दौरान रक्त की आवश्यकता होती है। मौके पर राकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...