गिरडीह, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन द्वारा के बी हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को ड्राइवर जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य ड्राइवर समाज को उनके अधिकार, सुरक्षा, सम्मान व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अकील सोनू ने ड्राइवरों से संगठित रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, समाज की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर समाज की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की लड़ाई संगठन लगातार लड़ता रहेगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, ड्राइवर कल्याण योजनाओं, संगठन की मजबूती, ड्राइवरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर यूनियन के हजारीबाग जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिला सचिव सलीम, जिला संगठन मंत्री जि...