गुमला, मार्च 25 -- डुमरी प्रतिनिधि। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जैरागी सरना टोली गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद में भतीजे ने अपनी 65 वर्षीय चाची करमेला एक्का की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी डैनियल एक्का को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार चाचा-भतीजे के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर डैनियल एक्का मकान निर्माण करा रहा था, जिसका करमेला एक्का ने विरोध किया। इसी बात को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इससे गुस्से में आकर डैनियल ने धारदार हथियार से करमेला एक्का के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.