गुमला, जनवरी 3 -- डुमरी। कांग्रेस प्रखंड कमेटी डुमरी की बैठक सह वनभोज का आयोजन चार जनवरी को होगी। यह कार्यक्रम टांगीनाथ धाम मोड़ के समीप आयोजित होगी। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज ने बताया कि इस बैठक में प्रखंड स्तरीय एसटी,एससी, ओबीसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न मंचों और मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और विभिन्न मंचों एवं मोर्चों की समीक्षा व पुनर्गठन करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...