गुमला, दिसम्बर 18 -- डुमरी। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता चंद्रबली प्रसाद के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर पार्टी के प्रखंडअध्यक्ष जवाहर कंवर, मझगांव पंचायत की मुखिया ज्योति बहेर देवी, एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जगजीवन भगत और एसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुखराम नायक उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने चंद्रबली प्रसाद का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की गई और संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।चंद्रबली प्रसाद ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग मिला। जिसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.