गया, फरवरी 9 -- बोधगया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डुमरी में सोमवार को शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत वर्ग चार और पांच के विद्यार्थियों के बीच खिलौना निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधान शिक्षक रखशां हाशमी ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व मनोयोग से भाग लिया और मिट्टी से आकर्षक व रचनात्मक खिलौनों का निर्माण किया। प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की छात्रा निर्मल कुमारी ने प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय और अंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सफल प्रतिभागियों को प्रधान शिक्षक द्वारा मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक रखशां हाशमी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ रचनात्मकता और मनोरंजन को बढ़ावा देता है। मौके पर शिक्षक रितेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.