डुमरी पंचायत में जेंडर फोरम के गठन को लेकर बैठक
सासाराम, फरवरी 26 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत में गुरुवार को जेंडर समानता व महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने को पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम का गठन मुखिया रंजीत कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। मुखिया ने कहा कि फोरम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर जेंडर एकीकरण को बढ़ावा देना,महिला अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना तथा जेंडर फोरम की भूमिका को सशक्त बनाना है। ताकि महिलाओं को पंचायत व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सके और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहन मिले। कहा कि बैठक के दौरान जेंडर आधारित भेदभाव से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श किया गया कि पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम महिलाओं की आवाज को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का प्रभावी माध्यम किस तरह बन सकती है। निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.