मोतिहारी, सितम्बर 9 -- तुरकौलिया, निस । नेपाल बॉर्डर के समीप स्थित गांव परसौनी से 28 दिन पहले भटके वृद्ध राजन विस्वा को तुरकौलिया प्रखंड के मथुरापुर के पूर्व मुखिया राकेश मिश्र ने परिजनों से मिलवाया। 28 दिनों बाद अपने पिता को सकुशल पाकर पुत्र अमरेश कुमार और पतोहू हिना कुमारी की आंखों से आंसू छलक पड़े। अमरेश और हिना ने कहा कि कुशहर गांव के रहने वाले पूर्व मुखिया राकेश मिश्र, अतुल मिश्र और ग्रामीणों ने हमारे बिछड़े पिता से मिलवाकर बहुत बड़ा एहसान किया है, जिसे हम आजीवन नहीं भूलेंगे। दम्पति ने बताया कि 28 दिन पूर्व राजन विस्वा खेत से सब्जी तोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उसी दिन से हम सभी उनकी खोज में जुटे थे। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। समय बीतने के साथ हम लोग निराश होने लगे थे। जंग...