चंदौली, मार्च 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रविवार देर शाम शरारती तत्वों ने निर्धारित समय से पहले होलिका में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया आरोपी के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...