गिरडीह, अगस्त 20 -- डुमरी। डुमरी अनुमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर बुधवार को जिप सदस्य बैजनाथ महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल, मुख्य सचिव के नाम अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र जनप्रतिनिधियों को भी दिया जाएगा। मांग पूरी न होने पर 1 सितंबर को डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष समर्थकों के साथ महाधरना देने की बात कही है। दिए गए पत्र में कहा गया है कि गिरिडीह जिले में गिरिडीह सदर, डुमरी, खोरीमहुआ, बगोदर-सरिया अनुमंडल और 13 प्रखंड शामिल हैं। व्यापक भू-भाग और बड़ी जनसंख्या के कारण प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए जिले को विभाजित कर डुमरी को नया जिला बनाना सबसे उपयुक्त और आवश्यक है। यह भी पढ़ें- तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का गोमिया में ठहराव को भेजा गया प्रस्ताव ​लिखा है कि डुमरी जिला ब...