गुमला, मई 20 -- डुमरी। डुमरी कॉलेज, डुमरी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्या अर्चना टोप्पो ने बताया कि कला संकाय में हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, कुड़ुख, मुंडारी, नागपुरी, उर्दू, मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान और संगीत समेत कुल 18 विषयों में पढ़ाई की व्यवस्था है। वहीं वाणिज्य संकाय के सभी समूहों में भी नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय अवधि में कॉलेज पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन के लिए एसआरसी संचालक कुलदीप भगत से संपर्क करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट का अंक पत्र जारी होने के बाद स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...