पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। डुमरी के विधायक एवं जेएलकेएम के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो 23 अप्रैल को पंडवा आएंगे और कार्बन कोल माइंस के विस्थापित लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर निदान की पहल करेंगे। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल ने बताया कि कई दिनों से राजहरा कार्बन कोल माइंस की कथित मनमानी के खिलाफ विस्थापित ग्रामीणों का धरना जारी है, लेकिन माइंस प्रबंधन ने इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। धरने को जेएलकेएम का समर्थन प्राप्त है। इसी को समर्थन देने और विस्थापितों की आवाज बुलंद करने तथा उनकी मांगों का समर्थन करने डुमरी के विधायक पड़वा आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिले के नौजवानों, विस्थापित ग्रामीणों, किसानों आदि के साथ भी जयराम महतो विमर्श करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.