बगहा, फरवरी 18 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड डुमरी पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बीईओ उमेश कुमार सिंह ने मंगलवार के दिन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सफाई व्यवस्था और बच्चों की देखभाल संतोषजनक पाई गई। बच्चों के लिए तय मेनू के अनुसार भोजन तैयार किया गया था,और सभी छात्राएँ साफ-सुथरे पोशाक में उपस्थित रहीं।निरीक्षण के दौरान सभी बच्चों को शिक्षा एवं मनोरंजन के लिए "चुनमुन पत्रिका" वितरित की गई,जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा।बीईओ श्री सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि बच्चों को सुरक्षित और संरक्षित वातावरण मिले।उन्होंने कहा कि विद्यालय में मुख्य द्वार का निर्माण आवश्यक है और 125 फीट लंबी चारदीवारी भी जरूरी है,ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और विद्यालय परिसर की निगरानी बेहतर हो।बीईओ ...