गुमला, मार्च 5 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी थाना क्षेत्र के कठगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कुछ समय तक पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर में पढ़ाई नहीं चल रही थी। उसी दौरान गांव में फेरी कर आचार बेचने वाले तीन युवक अपनी-अपनी बाइक से स्कूल के पास पहुंचे। उस समय स्कूल परिसर में केवल दो बच्चे मौजूद थे। इनमें कक्षा तीन का छात्र आयुष तिग्गा (9 वर्ष) और कक्षा चार की छात्रा संतोषी कुमारी (10 वर्ष) शामिल थे। चार बेचने वाले युवकों में से एक ने आयुष तिग्गा को आचार चखाने की कोशिश की। यह देख संतोषी कुमारी ने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.