गिरडीह, जुलाई 24 -- डुमरी। डुमरी निवासी एवं 1991 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अशोक कुमार बरनवाल को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं श्री बरनवाल को बधाई देते हुए इसे डुमरी के लिए गौरव का क्षण बताया। प्रशांत जायसवाल ने कहा कि श्री बरनवाल की नियुक्ति उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और समर्पित सेवा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रशासन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।बधाई देनेवालों में भाजपा नेता जीवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, अशोक ओझा, कामख्या गिरि, बज...