गिरडीह, मई 31 -- डुमरी। कोनार नहर परियोजना के तहत रैयती भूमि से जुड़े कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देने एवं भविष्य में किसी प्रकार की बाधा से बचने के उद्देश्य से डुमरी प्रखंड प्रशासन ने छह पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डुमरी द्वारा पत्र जारी कर संबंधित पंचायत सचिवों एवं मुखियाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार, झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित बनासो गांव के समीप दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा निर्मित कोनार डैम के जल का उपयोग हजारीबाग, गिरिडीह एवं बोकारो जिलों के विभिन्न प्रखंडों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाना है। यह भी पढ़ें- दो जून को 14 प्रखंडों में सहयोग शिविर, नागरिकों से लिया जा रहा आवेदन कार्यपालक अभि...