गया, मई 22 -- डुमरिया व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजू कुमार ने बताया कि नामांकन पांच और छह जून को होगा। नामांकन पत्रों की समीक्षा आठ और नौ जून को की जाएगी। 11 जून को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 17 जून को सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।इसके अलावा प्रखंड के काचर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में रिक्त सदस्य पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 1 व 2 को बीडीओ ने बताया कि सामान्य वर्ग एक महिला, पिछड़ा वर्ग एक महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक महिला तथा अनुसूचित जाति पुरुष या महिला वर्ग के लिए ...