गया, दिसम्बर 20 -- डुमरिया के अंबाबार महात्मा गांधी खेल परिसर में शनिवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आसपास के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, गया की ओर से आयोजित खेल कूद मुकाबले की दो सौ मीटर महिला दौड़ में प्रियांशु कुमारी, चार सौ मीटर में सुधा कुमारी, दो सौ मीटर पुरुष दौड़ में चंदन कुमार, चार सौ मीटर दौड़ में नंदलाल यादव, वालीबाल में प्रथम विजेता गढ़वाल युवा क्लब, जमुनियाटांड़, उपविजेता रागिनी युवा क्लब-अम्बाबार, फुटबाल मुकाबले में विजेता हनुमान युवा क्लब व उपविजेता यदुवेंदु युवा क्लब के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कबड्डी में स्वामी विवेकानंद युवती क्लब और पुरुष टीम में झिकटिया युवा क्लब तथा बैडमिंटन में नेहरू युवा क्लब की टीम विजयी रही। काचर...