गया, जनवरी 28 -- बोदीबीघा थाने की महुड़ी पंचायत के बतसपुर गांव से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। शव गांव के निकट स्थित मंदिर वाले बगीचा में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा था। शव की पहचान बतसपुर निवासी महेंद्र भुइयां के 20 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह बीए पार्ट टू का छात्र था। डुमरिया बाजार में वह कंप्यूटर क्लास भी करता था। वीरू के पिता ऑटो चलाते हैं। बुधवार की सुबह पांच बजे ऑटो लेकर घर से निकल रहे थे तो वीरू ने उन्हें घर के अंदर से कमीज लाकर दी थी। वीरू की मां चांदमुनी देवी ने बताया कि अपने पिता को कमीज देने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था।सुबह सात बजे के बाद जब ग्रामीण मंदिर की तरफ गए तो शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। मां ने कहा कि मेरे बेटे ने आत्महत्या नह...