गया, मई 17 -- प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह ठप है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कट जाने के कारण शुक्रवार की शाम से बीएसएनएल की सेवा बाधित है। रविवार की देर शाम तक ठीक नहीं किया गया है।इंटरनेट सेवा ठप रहने से बैंक शाखाओं, पोस्ट ऑफिस, साइबर कैफे, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन लेन-देन, बीमा कार्य तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, चन्दन कुमार व अमित दांगी ने बताया कि कई बार अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज! बिहार में 94 फीसदी लोगों तक पहुंचा 5जी, कर्नाटक-यूपी से भी आगे कॉलिंग सेवा भी प्रभावित रहने से लोगों को जरूर...