डुमरिया पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की मौत
अररिया, सितम्बर 20 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज-फारबिसगंज एसएच-77 पर विस्टोरिया चौक के पास रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे डुमरिया पुल के नीचे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार 25 वर्षीय एक युवक और 50 साल के एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतकों में रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत वार्ड संख्या 18 स्थित गौदाम चौक ऋषिदेव टोला निवासी नागो ऋषिदेव के 25 वर्षीय बेटा संजय ऋषिदेव व विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 20 निवासी मोहम्मद एनुल के 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इस्तियाक शामिल है। जानकारी के अनुसार, संजय ऋषिदेव व मोहम्मद इस्तियाक एक ही बाइक पर सवार होकर रानीगंज से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरिया पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.