अररिया, जनवरी 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बीडीओ नेहा कुमारी ने पेडल रिक्शा, ई रिक्शा व सामुदायिक स्वच्छता परिसर की मरम्मति नहीं करने के कारण डुमरिया पंचायत के पंचायत सचिव जिच्छु कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया है। पत्र में कहा गया है कि 15 दिन पूर्व सभी पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत में पेडल रिक्शा, ई रिक्शा व सामुदायिक स्वच्छता परिसर आदि की मरम्मती करने के साथ प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब तक कोई प्रतिवेदन नहीं मिला है। इससे प्रतीत होता है कि सरकारी कार्यो में आपकी अभिरूचि नहीं है। तीन दिन के अंदर उपकरण का मरम्मती कर अपना स्पष्टीकरण दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...