घाटशिला, मार्च 26 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड के 90 राजस्व गांवों में से 11 राजस्व गांवों के 118 बहिष्कृत परिवारों की एक बैठक बुधवार को डुमरिया ब्लॉक परिसर में बीडीओ एवं थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आपसी समझौता को लेकर ग्राम के मांझी बाबाओं व बहिष्कृत परिवारों के बीच चर्चा हुई। सभी 11 गांवों के ग्रामीण एवं बहिष्कृत परिवारों ने अलग-अलग मुद्दों को बैठक में रखा गया। इसके उपरांत सभी 11 मांझी बाबाओं एवं समाजिक बहिष्कार किए सदस्यों को निर्देश दिया गया कि आगामी 30 मार्च को संबंधित 11 गांवों के मांझी बाबाओं एवं बहिष्कृत परिवारों के साथ संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में समाज के सलाह मशविरा के बाद आपसी सौहार्द्र पूर्ण रूप समझौता कर मेल मिलाप किया जायेगा। यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू एवं थाना प्रभारी पंचम त...