घाटशिला, मार्च 26 -- डुमरिया। अष्टकोशी सार्वजनीन वासंती दुर्गा माता की सप्तमी पूजा अर्चना के उपलक्ष्य में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 108 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। बुधवार की सुबह 11 बजे क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से 108 कन्याएं करनसाई गांव के तालाब से पूजा मंडप तक भक्ति भाव के साथ कलश लेकर पहुंचीं। गुरुवार को यहां अष्टमी पूजा की जाएगी। पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूब गया है। 108 कुंवारी कन्याओं ने पूजा स्थल पर कलश स्थापित करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष उदय शंकर पति, मनोज कुमार कर, सचिव रमाकांत पाणी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पति, मिहिर कुमार साव, संजीत पंडा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...