घाटशिला, अप्रैल 5 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र के भागाबांदी गांव की एक महिला ने नाबालिक बेटी को बहला-फुसलाकर चाकुलिया थाना क्षेत्र के कालापाथर गांव के व्यक्ति पर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि मेरी बेटी 31 मार्च मंगलवार को सुबह शौच के लिए बाहर निकली थी,काफी देरी तक घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि आरोपी ने शादी की झांसा देकर अपहरण कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक डुमरिया थाना प्रभारी ने बताया इसकी त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन के लिए जवानों को भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...