घाटशिला, फरवरी 5 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया पंचायत के स्थित छोलागोड़ा तिलका मांझी चौक के मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर स्थित चापाकल कई महीने से खराब नलकूप का पाइप छेदा होने से पीने का पानी नहीं निकल रहा है। इससे छोलागोड़ा टोला एवं राहगीरों के पीने का पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा बड़ा कांजियां पंचायत के पंसस पार्वती हेम्ब्रम को दी गयी एवं उन्होंने बीडीओ के नाम चापाकल मरम्मत करने को लेकर ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में प्रखंड के प्रधान लिपिक को सौंपा। मौके पर बड़ाकांजिया पंचायत के पंसस पार्वती हेम्ब्रम,सुराई बास्के, राहुल बेसरा, कान्हु राम हेम्ब्रम,निमाई पुरान,सोना मुनी हेम्ब्रम ,जमुना हेम्ब्रम,दिघी सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.