घाटशिला, फरवरी 14 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के सेरालडीह गांव की जाहेरटोला के रघुनाथ हांसदा घर के समीप जलमीनर तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सूचना विभाग के अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा दी गई पर सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण मजबूरन खाल का गंदा पानी पीने को विवश हैं। खाल का गंदा पानी पीने से टोला के बच्चे एवं वृद्ध बीमारी के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण ने बताया एक सप्ताह के अंदर जलमीनार की मरम्मत नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेंगे। मौके पर रामदास हेम्ब्रम, छोटराई हांसदा, गोरा हेम्ब्रम, निबाई हेम्ब्रम, छोटो माडी॔ समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...