सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज राप्ती नदी तट के पास बने मंगल भवन में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा व खुनियांव ब्लॉक के जोड़े शामिल होंगे। ये जोड़े अपने धार्मिक रिति रिवाज के साथ एक दूजे का हाथ थामेंगे। अब तक 238 ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में डुमरियागंज ब्लॉक से 49, खुनियांव 55, भनवापुर 66 व इटवा से 35 सहित कुल 205 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नगरीय क्षेत्र के नगर डुमरियागंज 7, इटवा 1, भारतभारी 12, बढ़नीचाफा 7, बिस्कोहर के 6 सहित कुल 33 हैं। इनमें 169 हिंदू, 43 बौद्ध व 26 अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.